20 Apr 2024, 17:14:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में सुरक्षा बलों-आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 10:48AM | Updated Date: Aug 9 2020 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने आज सुबह कुलगाम के सिघनपोर में संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।
 
सुरक्षा बलों ने गांव से आवागमन के सभी मार्गों को बंद करने के बाद लक्षित इलाके की ओर बढ़ना शुरू किया, तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने जवानों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने का अनुमान है।  इस बीच, आस-पास के इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।       
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »