29 Mar 2024, 14:49:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीधा संवाद के सिन्हा के विचार का विस्तार होना चाहिए : बेदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 12:13AM | Updated Date: Aug 9 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के केंद्र शासित प्रदेश के लोगों से सीधा संवाद करने के विचार का प्रशासन के सभी स्तरों तक विस्तार होना चाहिए। बेदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोगों से सीधा संवाद के विचार का विस्तार होना चाहिए ताकि राज्य के पूरे प्रशासन की तरफ से संवाद हो सके। 

उन्होंने अपने ट्वीट में जम्मू-कश्मीर के नव-नियुक्त उप राज्यपाल से कहा, ‘‘जनता से सीधा संवाद होना चाहिए।’’ बेदी पुड्डुचेरी में लगभग हर दिन अपनी आधिकारिक टीम को साथ लेकर लोगों के साथ संवाद करती हैं। उन्होंने बिना किसी देरी के लोगों की शिकायतें दर्ज करने और उन्हें दूर करने के लिए एक शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त करने समेत कई कदम उठाये हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »