17 Apr 2024, 05:06:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों को हर्षवर्धन ने किया नमन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2020 7:06PM | Updated Date: Aug 8 2020 7:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए चलाये गये देशव्यापी अहिंसक आंदोलन ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने स्वतंत्रता सेनानियों को आज भावपूर्ण नमन किया। डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट करके कहा,‘‘भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण नमन जिन्होंने पहली बार एक जन आंदोलन के माध्यम से ब्रिटिश शासन की नींव को हिलाकर रख दिया था। इस आंदोलन ने भारत की हर जाति और वर्ग, विशेषकर युवाओं को, स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ा था।’’   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »