19 Mar 2024, 13:01:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुंबई बारिश का इतना खतरनाक वीडियो, देख रह जाएंगे हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 3:40PM | Updated Date: Aug 7 2020 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश ने आतंक मचा रखा है। चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। इस बीच बिजनसमैन आनंद महिंद्रा ने ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप मुंबई के हालातों का अंदाजा लगा सकते हैं।
 
आनंद महिंद्रा ने मुंबई में बारिश होने पर ताड़ के पेड़ का वीडियो शेयर किया इसको लेकर एक सवाल भी पूछा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग आनंद महिन्‍द्रा के प्रश्‍न का जवाब भी उन्‍हीं के निराले और मजाकिया अंदाज में दे रहे हैं। भारी बारिश और तेज हवा के कारण एक ताड़ का पेड़ इधर-उधर लहराता दिख रहा है।  
 
आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कल मुंबई की बारिश के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। उनमें से यह सबसे खतरनाक है। हमें यह तय करना होगा कि ताड़ का पेड़ खुशी से ताडव कर रहा है- आंधी का आनंद ले रहा है- या नेचर गुस्से में डांस कर रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेज हवाओं के बीच एक ताड़ का पेड़ बुरी तरह से इधर से उधर हो रहा है। चारो तरफ ये पेड़ झूम रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »