19 Apr 2024, 20:26:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में गोदाम ढहने से नौ लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2020 3:36PM | Updated Date: Aug 5 2020 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के उत्तरी प्रांत हीलोंगजियांग की राजधानी हार्बिन में एक गोदाम के ढहने के कारण नौ लोगों की मौत हो गयी है। स्थानीय प्रचार विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी है। प्रचार विभाग ने बताया कि यह हादसा शहर के डाओली जिले में मंगलवार को सुबह 8:55 बजे घटित हुई। यहां पर एक खाद्य कंपनी का गोदाम धराशायी हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया गया और आज तड़के 4:50 बजे तक नौ लोगों के शव बरामद किये गये। राहत और बचाव कार्य के लिए 350 सदस्यों को मौके पर भेजा गया था। इस सिलसिले में गोदाम मालिक, पट्टेदार, और पट्टिका को हिरासत में ले लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »