29 Mar 2024, 10:25:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर नेपाल की 579 किलोमीटर लंबी सीमा पर हाई अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2020 3:05PM | Updated Date: Aug 4 2020 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बस्ती। अयोध्या में  कल पांच अगस्त को होने वाले श्री राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेने अयोध्या  आएंगे और इसी के तहत अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था और सीमा क्षेत्र में राष्ट्र विरोधी  गतिविधियों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश से नेपाल को लगने वाली 579  किलोमीटर लंबी सीमा पर सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।
 
गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक :एडीजी: दवा शेरपा द्वारा महाराजगंज, सिद्धार्थनगर,  बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच जिलों की नेपाल से मिलने वाली सीमा पर तैनात एसएसबी नागरिक पुलिस और गुप्तचर संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सीमा  क्षेत्र में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के प्रति और भारत में तत्वों के प्रवेश पर पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश प्रदान किया है। नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट कर  दिया गया है। भारत से नेपाल को जोड़ने वाले सभी कच्चे-पक्के राहों पर कड़ी  निगरानी की जा रही है। शेरपा  ने नेपाल सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया है।
 
उन्होंने बीती रात बस्ती जिले से अयोध्या की मिलने वाली सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया  और बस्ती परिक्षेत्र  के पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय और पुलिस अधीक्षक के साथ गहन समीक्षा की। उत्तर प्रदेश से नेपाल  की लगने वाली 579 किलोमीटर लंबी सीमा पर अराजक तत्वों की गतिविधियों को  रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जिलों का दायित्व सौंपा गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »