20 Apr 2024, 01:30:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्मीर में आतंकवादियों ने किया सैनिक का अपहरण, फिर गाड़ी में आग...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 3:40PM | Updated Date: Aug 3 2020 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने एक सैनिक का अपहरण कर लिया और उसके निजी वाहन को आग के हवाले कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि शोपियां के हरमैन निवासी टेरिटोरियल आर्मी के जवान शकीर मंजूर का आतंकवादियों ने रविवार की शाम रामभमा दमहल हांजिपोरा इलाके से अपहरण कर लिया। आतंकवादियों ने उसके निजी वाहन को भी आग लगा दी। शकीर अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ ईद-उल-अजहा मनाने आया था । सुरक्षा बलों ने उसकी खोज के लिए इलाके में सघन तलाश अभियान शुरू किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »