28 Mar 2024, 23:18:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में कोरोना के 6422 नए मामले, मरीजों की संख्या 746369 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 4:35PM | Updated Date: Jul 15 2020 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के 6422 नए मामले दर्ज किए जाने के बाद यहां इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 746369 हो गई है। रूस के कोविड-19 प्रतिक्रिया केंद्र ने बुधवार को बताया कि देश में इस दौरान इस महामारी से 156 मरीजों की मौत हुई है और इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 11770 हो गया है।
 
वहीं देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 10424 मरीज इससे ठीक हुए हैं, जिसके बाद इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 523249 हो गई है। देश में इस जानलेवा विषाणु से सबसे अधिक प्रभावित मॉस्को  है, जहां पिछले 24 घंटों के दौरान 628 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 231270 हो गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »