29 Mar 2024, 01:33:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अविनाश पांडे बोले-पायलट के लिए कांग्रेस के दरवाजे अब भी खुले हैं, अपनी गलती...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 2:08PM | Updated Date: Jul 15 2020 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राजस्‍थान में सियासी उठापटक के बीच राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे का बुधवार को एक बयान सामने आया है। अविनाश पांडे ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि अगर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अपनी ‘गलतियों’ के लिए माफी मांग लें तो बात बन सकती है, लेकिन हर चीज की समयसीमा होती है। पांडे ने कहा कि सचिन पायलट के लिए पार्टी के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं, भगवान उनको सद्बुद्धि दे। उन्हें अपनी उनकी गलती समझ आए। मेरी प्रार्थना भाजपा के मायावी जाल से वो बाहर निकल आए।
 
दरअसल, उप मुख्यमंत्री और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पायलट ने स्पष्ट किया है कि वह भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं। पायलट के बयान के बारे में पूछे जाने पर पांडे से कहा - भगवान उनको सद्बुद्धि दे। जिस पार्टी ने उनको पाला-पोसा और बड़ा किया वह उनसे एक जिम्मेदार नेता होने की अपेक्षा करती है। उनको मेरा यही संदेश है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »