28 Mar 2024, 21:45:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हनुमान जी को गुस्सा आ गया तो नेपाल का पता नहीं लगेगा : इकबाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 1:36PM | Updated Date: Jul 15 2020 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के भगवान राम पर दिए गए विवादित बयान पर काफी हंगामा मचा हुआ है। इस बीच बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी केपी शर्मा ओली के बयान पर करारा जवाब दिया है। उन्‍होंने कहा कि राम के सेवक हनुमान जी को गुस्सा आ गया तो नेपाल का पता भी नहीं लगेगा कि गया कहां। उन्होंने कहा कि अयोध्या का सम्मान आज से नहीं बल्कि पुरातन काल से लोग करते आ रहे हैं। दुनियाभर के लोग अयोध्या का सम्मान करते हैं। अयोध्या एक धर्म की नगरी है। यहां सभी धर्म व जाति के देवी देवताओं की मौजूदगी है।
 
इक़बाल ने आगे कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है। इस धर्म की नगरी में सभी धर्म और जाति के देवी-देवता विराजमान हैं। अयोध्या का जो महत्व है, वह नेपाल के प्रधानमंत्री को नहीं पता है। अयोध्या में भगवान राम के साथ उनके सेवक हनुमान जी भी विराजमान हैं। यदि हनुमान जी को गुस्सा आ गया तो नेपाल का पता भी नहीं चलेगा कि वह गया कहां।
 
इक़बाल अंसारी का कहना है कि नेपाल के पीएम को तो अपने धर्म के बारे में जानकारी नहीं है। नेपाल में हिंदू विरोधी कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि नेपाल के पीएम कभी अयोध्या घूमने नहीं आये और न ही वे अयोध्या के बारे में जानते हैं। यदि वह अयोध्या आए होते तो उन्हें यह जरूर मालूम होता कि यहां पर देवताओं का वास है। भगवान श्रीराम और अयोध्या को गलत कहने का अंजाम बहुत बुरा होगा। बता दें कि हाल ही में नेपाल के पीएम ने बयान दिया था कि असली अयोध्या नेपाल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »