25 Apr 2024, 23:41:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में बाढ़ : अब तक 76 लोगों की मौत, 13 अब भी लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 12:30PM | Updated Date: Jul 15 2020 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है जबकि 13 लोग अब भी लापता हैं। एनएचके प्रसारक ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में बचाया गया है। जापान में 21 प्रांतों में मूसलाधार बारिश के कारण आयी बाढ़ और भूस्खलन से 15,000 से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने इस सप्ताह के दौरान भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »