19 Apr 2024, 13:29:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पोलैंड में एक सड़क दुर्घटना में तीन मरे, सात घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 12:12PM | Updated Date: Jul 15 2020 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉरसॉ। पोलैंड के पोमेरेनियन प्रांत में बुधवार को एक बस की कार से टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गये। पोलिश प्रेस एजेंसी के मुताबिक बस में 31 यात्री सवार थे। वे अपने काम से लौट रहे थे कि बस की एक अनियंत्रित कार से टक्कर हो गई। पोमेरेनियन प्रांत के गवर्नर ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं हम घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार के ड्राइवर समेत सात लोग घायल हो गये जिसमें गंभीर रूप से घायलों को हवाई मार्ग से अस्पताल पहुंचाया गया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »