29 Mar 2024, 19:37:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आंध्र प्रदेश में कोरोना मामले 31000 के पार, 365 की लोगों मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2020 7:15PM | Updated Date: Jul 13 2020 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 1935 रिकॉर्ड  मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमितों की संख्या 31000 के पार पहुंच गयी तथा 37 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 365 हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 31103 हो गयी है। इस दौरान 1052 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 16464 हो गयी है। राज्य में फिलहाल 14274 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »