29 Mar 2024, 11:31:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CBSE ने जारी किए 12वीं के नतीजे, 88.78 % स्टूडेंट्स हुए पास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2020 1:28PM | Updated Date: Jul 13 2020 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सोमवार को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं जिन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है। इस बार कुल पास प्रतिशत 88.78% है। बता दें कि क्लास 12वीं के लिए 12 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। जिनका रिजल्ट आज घोषित किया गया है।
 
CBSE class 12 exam results 2020 वेबसाइट पर चेक करने के लिए स्टूडेंट्स cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि इससे पहले सीबीएसई की तरफ से अभी रिजल्ट के बारे में कोई कंफर्म तारीख या समय की जानकारी नहीं दी गई थी। बता दें कोरोना वायरस के चलते इस बार CBSE को 10वीं और 12वीं के कई विषयों की परीक्षाएं टालनी पड़ी थीं। जिसके कारण असेसमेंट के आधार पर छात्रों का रिजल्ट जारी किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »