29 Mar 2024, 20:01:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना के चलते इराक ने मांगी जर्मनी की मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2020 8:24PM | Updated Date: Jul 12 2020 8:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। इराक ने जर्मनी से धन शोधन और आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने वाले नियमों का उल्लंघन करने वाले देशों की यूरोपीय संघ की सूची से बाहर निकलने में मदद करने का अनुरोध किया है। इराक के विदेश मंत्री फवाद हुसैन ने जर्मनी के विदेश मंत्री हीको मास से फोन पर इस संबंध में मदद का अनुरोध किया है।
 
इस दौरान दोनों के बीच इराक और जर्मनी के द्विपक्षीय संबंधों और अन्य मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई  इराकी मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी, ‘‘विदेश मंत्री फवाद हुसैन ने जर्मनी के विदेश मंत्री से धन शोधन और आतंकवाद के वित्तपोषण को बढ़ावा देने वाले देशों की सूची से इराक का नाम हटाने में सहायता करने का अनुरोध किया है।’’ गौरतलब है कि इराक का नाम अक्टूबर 2016 से इस सूची में शामिल है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »