28 Mar 2024, 21:16:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका : टेक्सास में दो पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2020 12:53PM | Updated Date: Jul 12 2020 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में दक्षिण टेक्सास के मैकएलेन में दो पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मैकएलेन के मेयर जिम डार्लिंग ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, "मैं बेहद दुखी मन से यह खबर शेयर कर रहा हूं कि आज हमने अपने दो बहादुर  पुलिस अधिकारियों को खो दिया। पुलिस अधिकारी एडेलमिरो गार्जा तथा इस्माइल शावेज के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और सहानुभूति है। मैं इस मुश्किल घड़ी में उनके परिजनों के लिए दुआ करने की अपील करता हूं।
 
जिम ने ट्विटर पर बयान जारी कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि गार्जा तथा शावेज की ड्यूटी के दौरान मौत हुई है। मैकएलेन के पुलिस प्रमुख विक्टर रोड्रिग्ज ने बताया कि एक घर से मदद के लिए फोन आने के बाद पुलिस अधिकारी शनिवार रात वहां पहुंचे थे। इसी दौरान संदिग्ध ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी और इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
 
उन्होंने बताया कि 45 वर्षीय गार्जा तथा 39 वर्षीय शावेज को एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार एल्डन कारामिलो (23) नामक यह  संदिग्ध पहले भी गिरफ्तार हो चुका था, लेकिन पुलिस अधिकारियों को यह अनुमान नहीं था कि यह इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकता है।  
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »