20 Apr 2024, 14:48:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक मे अमेरिका के सैन्य आपूर्ति काफिले पर आतंकवादी हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2020 12:29PM | Updated Date: Jul 12 2020 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक में अमेरिका के एक सैन्य आपूर्ति काफिले पर आतंकवादियों का हमला हुआ है। इराक के रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने कहा, ‘‘नजमे क्षेत्र में दीवानिया और अस-सामवा के बीच चार ट्रकों पर हमला किया गया।’’ सूत्रों के अनुसार ये ट्रक इराक में अमेरिका के ठिकानों में से एक बसरा से आपूर्ति कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने आपूर्ति के काफिले के ट्रकों पर हमला किया। आतंकवादियों ने वाहनों को जबर्दस्ती रोका। चालकों को ट्रक से बाहर निकाल कर काफिले के ट्रकों को आग लगा दी। सभी चालक इराकी नागरिक है। उसके बाद उन्हें अज्ञात जगह पर छोड़ दिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »