28 Mar 2024, 21:39:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

टेक्सास में एक दिन में कोरोना से सर्वाधिक 105 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2020 1:14PM | Updated Date: Jul 10 2020 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एल पासो। अमेरिका के राज्य टेक्सास में एक दिन में कोरोना वायरस से सर्वाधिक 105 लोगों की मौत हुई है। टेक्सास के स्वास्थ्य सेवा विभाग ने इसकी जानकारी दी। गुरुवार को जारी डाटा के अनुसार टेक्सास में एक दिन में 105 मौतें हुई है। यहां एक दिन में पहली बार मौत का आंकड़ा ट्रिपल अंकों की संख्या में पहुंचा है। बुधवार को यहां कोरोना से 98 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में पिछले महीने से लगातार कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। गर्वनर ग्रेग एबोट ने महामारी के बीच टेक्सास में आर्थिक गतिविधियां शुरु करने की इजाजत दी थी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टेक्सास में गुरुवार शाम तक कोरोना के 230346 मामले सामने आए हैं और 2918 लोगों की मौत हुई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »