29 Mar 2024, 06:19:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इटावा में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे गिरोह का एक और सदस्य मुठभेड़ में ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2020 12:19PM | Updated Date: Jul 9 2020 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इटावा। उत्तर प्रदेश इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे गिरोह के एक और सदस्य और 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश बऊआ दुबे उर्फ प्रवीण को मार गिराया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने गुरूवार को यहां बताया कि हत्यारोपी विकास दुबे गिरोह एक सदस्य बऊआ दुबे उर्फ प्रवीण अपने तीन साथियों के साथ आज तड़के तीन बजे कानपुर-इटावा हाईवे पर बकेवर इलाके के महेवा के पासएक स्विफ्ट डिजायर को लूट कर भागने लगा।
 
पुलिस ने सिविल लाइन इलाके में कचौरा रोड पर घेर कर उसे रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया कि बदमाशों कीफायरिंग देख पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ जिसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई जबकि तीन अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए है। तोमर ने बताया कि मारे गये बदमाश की पहचान कानपुर चौबेपुर के बिकरू निवासी बबुआ दुबे उर्फ प्रवीण के रूप में हुई है। वह बिकरू कांड के आरोपियों में शामिल था। उसपर पचास हजार का इनाम भी घोषित है। उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक डबल बैरल बंदूक और कई कारतूस बरामद किए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »