18 Apr 2024, 13:24:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चम्बल संभाग में शीघ्र ही सैनिक स्कूल खोला जायेगा- CM शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2020 11:19PM | Updated Date: Jul 5 2020 11:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चंबल संभाग में शीघ्र ही सैनिक स्कूल खोला जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान ने आज दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। इस अवसर पर चौहान ने चम्बल संभाग के भिण्ड-मुरैना जिले में सैनिक स्कूल खोलने की मांग केन्द्रीय रक्षा मंत्री से करते हुए बताया कि यह मांग काफी अरसे से लम्बित है।
 
वर्ष 2017 में रक्षा मंत्रालय के संस्थान डीआरडीओ के लिए 334 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार द्वारा दी गयी थी। तब तत्कालीन रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने इसके एवज में चम्बल संभाग में सैनिक स्कूल खोले जाने की बात कही थी। चौहान ने बताया कि सैनिक स्कूल के लिए राज्य सरकार ने जमीन भी चिन्हित कर ली है। चौहान ने बताया कि भिण्ड-मुरैना जिले के लगभग हर घर से एक नौजवान सेना में भर्ती होता है और देश की सीमाओं की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सैनिक स्कूल खुलने से यहाँ के युवा न केवल जवान बनकर निकलेंगे बल्कि सेना में बड़े अघिकारी भी बनेंगे और देश की सीमाओं की रक्षा में अपना योगदान देंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »