19 Apr 2024, 00:51:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में 105 वर्षीय वयोवृद्ध ने कोरोना को दी मात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2020 7:47PM | Updated Date: Jul 4 2020 7:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के 105 वर्षीय वयोवृद्ध ने कोरोना वायरस (कोविड-19) को मात दे दी और और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। मीडिया रिपार्ट में बताया गया कि वयोवृद्ध फजल राउफ को कोरोना पॉजिटिव पाया गया और उसे तभी से अस्पताल में क्वारंटीन किया गया। राउफ ने पाकिस्तान सेना को भी अपनी सेवा दी थी।
 
राउफ को गुरुवार को फिर से कोरोना परीक्षण किया गया और उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी। शुक्रवार को उसे उसके घर स्थानांतरित किया गया और उसकी हालत स्थिर है। पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़कर 221,896 तक पहुंच गयी है और इस वायरस के संक्रमण से 4,551 मरीजो की मौत हो चुकी है तथा 113,623 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »