28 Mar 2024, 22:07:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान में कोरोना मामले 2.35 लाख के पार,11260 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2020 7:49PM | Updated Date: Jul 3 2020 7:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 2566 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 235429 हो गयी है तथा 154 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 11260 पर पहुंच गया। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने इन आंकड़ों की पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान नये मामलों में से 1483 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
 
उन्होंने बताया कि अब तक 196446 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 3123 की हालत गंभीर बनी हुयी है। सुलारी ने बताया कि देश भर में अब तक 1744958 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। कुर्दिस्तान, केरमनशाह, खुजेस्तान, होर्मोजÞगन, बुशहर, खोरासन रजवी और इलम जैसे सात प्रांत उच्च जोखिम वाली स्थिति में हैं। इसके अलावा, तेहरान, फार्स, माजंदरान, हमादान, जंजन, अलबोरज, और सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत वायरस को लेकर अलर्ट स्थिति में हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »