29 Mar 2024, 07:37:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लॉकडाउन को फिर से लागू करने की कोई चर्चा नहीं : येदियुरप्पा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2020 7:46PM | Updated Date: Jul 3 2020 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि राज्य में लॉकडाउन को फिर से लागू करने को लेकर कोई चर्चा या बैठक आयोजित नहीं की गयी है। येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कुछ मीडिया चैनलों की ओर से इस तरह की खबर फैलायी गयी है। उन्होंने इस बात से साफ इंकार किया कि लॉकडाउन लागू करने के संबंध में ऐसी कोई बैठक हुयी है।
 
उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य में संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हुई है लेकिन लॉकडाउन लागू करने के बारे में जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से राज्य की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि  जिस भी तरह के दबाव का सामना करना पड़े लेकिन सरकार फिर से लॉकडाउन लागू नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के बजाय सरकार ने बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए योजना बनाई है जिसके तहत गंभीर और सख्त उपाय लागू किए जाएंगे। सरकार आर्थिक गतिविधि और कोरोना दोनों को नियंत्रित करने के लिए कई उपाय कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »