19 Apr 2024, 12:45:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में कोरोना मामले 6.70 लाख के करीब, रिकवरी दर 65.56%

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2020 7:39PM | Updated Date: Jul 3 2020 7:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामले में विश्व भर में तीसरे स्थान पर स्थित रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान 6718 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 667883 पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 65.56 फीसदी पहुंच गयी है। 
   
कोरोना वायरस निगरानी केंद्र ने शुक्रवार को इन आंकड़ों की पुष्टि की। केंद्र के मुताबिक इस दौरान 176 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 9859 पहुंच गया। इस अवधि में 8915 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 437893 हो गयी है। राजधानी मॉस्को सबसे गंभीर रूप से प्रभावित है जहां 659 नये मामलों सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 223530 हो गयी है। देश में अब भी 284158 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। देश में अब तक 2.4 करोड़ से अधिक नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है।       
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »