18 Apr 2024, 14:07:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 लाख के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2020 2:46PM | Updated Date: Jul 3 2020 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 27 लाख से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से गुरुवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार यहां कोविड-19 से अब तक 2711603 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 128385 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है। अमेरिका में इस जानलेवा विषाणु के कारण सबसे अधिक प्रभावित न्यूयॉर्क हुआ है। यहां इस महामारी से अब तक 394954 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 32043 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। वहीं कैलिफोर्निया, टेक्सास, न्यू जर्सी, फ्लोरिडा, इलिनोइस तथा मैसाचुसेट्स राज्य में क्रमश: एक लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आए हैं। अमेरिका में बुधवार को इस संक्रमण के 50 हजार से अधिक मामले दर्ज किये गये थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »