29 Mar 2024, 18:16:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पूर्व केंद्रीय मंत्री खड़गे का PM मोदी पर आरोप, चीनी कंपनियों द्वारा मिली राशि....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2020 12:09AM | Updated Date: Jul 3 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन  कंपनियों से ‘पीएमकेयर फंड’ में 100 करोड़ से अधिक की राशि मिली है। कर्नाटक  प्रदेश कांग्रेस समिति की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार  ने कहा कि पेटीएम , जियोमी, हुवेई और टिकटॉक जैसी चीनी कंपनियों ने  पीएमकेयर फंड में करोड़ों रूपये डाले हैं।
 
उन्होंने प्रधानमंत्री से पीएम केयर फंड में आए दान की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी जानकारी के मुताबिक इस फंड में 9860 करोड़ से अधिक की दानराशि प्राप्त हुई है। कांग्रेसी नेता ने चीनी कंपनियों से राजीव गांधी फाउंडेशन को मिले दान को  लेकर हौवा खड़ा किये जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं पर भी  हमला किया।
 
उन्होंने कहा, ‘‘ राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी अधिकारियों से  मिली दान की राशि केवल 20 लाख रूपये थी और वह समाज के वंचित वर्ग के लोगों  के लिए खर्च की गयी थी।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर देश की पहचान को  खंडित करने का आरोप लगाया । उन्होंने  भारतीय क्षेत्र में चीनी सैनिकों की  घुसपैठ को लेकर देश की जनता से झूठ बोलने के लिए मोदी की आलोचना की  और कहा कि वह जानना चाहते हैं कि जब वहां सीमा पर घुसपैठ का मामला नहीं था ,  तो भारतीय सैनिकों की जानें क्यों गयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »