16 Apr 2024, 12:29:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के 8,000 से अधिक मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2020 10:19PM | Updated Date: Jul 2 2020 10:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केनबरा। ऑस्ट्रेलिया में गुरुवार को कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ संक्रमित मामलों की संख्या 8,000 के पार हो गई।   ऑस्ट्रेलिया स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को स्थानीय समयानुसार तीन बजे तक 8,001 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 104 लोगों की मौत हो गई और 7090 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। पिछले 24 घंटों में नये मामलों की संख्या 86 हो गई है। 
 
इनमें 77 मामले विक्टोरिया से थे लेकिन पांच संक्रमित मामलों को सूची से हटाने के कारण कुल 72 मामलों की वृद्धि हुई है।   विक्टोरिया के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘विक्टोरिया में अभी कुल  415 सक्रिय मामले हैं जिनमें 332 मामले ऐसे हैं जिनका स्त्रोत अज्ञात है। विक्टोरिया में यह लगातार 16 वां दिन है जब मामले दो अंकों में आये हैं। विक्टोरिया सरकार ने मेलबोर्न उपनगरों के 10 क्षेत्रों में कोरोना मामलों की वृद्धि के मद्देनजर कई तरह के प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।  
 
इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गुरुवार से केवल खाद्य समाग्री की खरीदारी, चिकित्सा सुविधा, काम या पढ़ाई अगर घर से सभंव नहीं हो, जैसे चार कारणों  के लिये ही बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने विक्टोरिया में कोरोना के बढ़ते मामलों पर कहा कि उन्हें भरोसा है कि घरेलू सीमाएं तभी खोली जाएंगी जब महामारी को स्थानीय स्तर पर फैलने से रोक लिया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »