29 Mar 2024, 20:30:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार की जेड खदान में भूस्खलन से 113 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2020 6:00PM | Updated Date: Jul 2 2020 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यांगून/ बैंकांक। म्यांमार के कचिन प्रांत में जेड (कीमती पत्थर) की एक खदान में गुरुवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 113 लोगों की मौत हो गयी। मंत्रालय ने स्थानीय कर्मचारियों के हवाले से बताया कि 304 मीटर ऊंची चट्टान ढह गई है।  दमकल विभाग की एक विज्ञप्ति के अनुसार मानसूनी बारिश के कारण हापाकांत शहर के साते मु गांव में जेड खनन स्थल पर स्थानीय समयानुसार आठ बजे भूस्खलन हुआ। पुलिस ने बताया कि काम करते हुए सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी भूस्खलन में दब गये हैं।
 
उन्होंने कहा कि अभी तक हताहतों की संख्या का पता नहीं चला सका है। बचाव कार्य जारी है। इससे पहले दिन में हताहतों की संख्या 96 बताई गई थी। देश के दमकल विभाग ने फेसबुक पर लिखा, नवीनतम जानकारी के अनुसार हापाकांत भूस्खलन में 113 लोगों की मौत हुई है। बचाव कार्य जारी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »