24 Apr 2024, 12:30:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में कोरोना मृतकों की संख्या 2,000 के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 2:56PM | Updated Date: Jun 7 2020 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 67 लोगों की मौत होने के साथ मृतकों की संख्या दो हजार से अधिक हो गयी है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 4960 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 98,943 हो गयी है और 67 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 2,002 हो गयी है। देश में संक्रमणमुक्त होने की दर लगभग 33.8 प्रतिशत है। देश का पंजाब प्रांत 37,090 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित है जिसके बाद सिंध प्रांत 36,364 मामलों के साथ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को लोगों से कोविड-19 के खिलाफ सरकार द्वारा गठित मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने का आग्रह किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »