20 Apr 2024, 04:05:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जोधपुर में अमेरिका जैसी घटना, मास्‍क न पहनने पर शख्‍स की गर्दन पर....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 12:13AM | Updated Date: Jun 6 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अमेरिका में अश्वेत नस्ल के जॉर्ज फ्लॉयड के मारे जाने के पल को थोड़े ट्विस्ट के साथ देख सकते हैं। यह घटना जोधपुर की है, जिसमें पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को बिना मास्क पहने घूमने के चलते जमीन पर पटकता है, फिर उसकी गर्दन को अपने घुटनों से दबाता है।
 
घटना जोधपुर में गुरुवार को दोपहर में हुई। यहां चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित प्रथम पुलिया पर मुकेश प्रजापत बस स्टॉप पर खड़ा था। इस बीच पुलिस के दो जवान उसके पास पहुंचे और मास्क नहीं पहनने पर उसका चालान करने लगे। उस समय मुकेश ने पुलिसकर्मियों से कहा कि मास्क पहना हुआ है। लेकिन पुलिस के जवान मास्क नाक के नीचे होने की बात कहकर उसका चालान करने लगे। इसके बाद दोनों में बहस हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया।
 
चालान करते समय मुकेश ने वहां से भागने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। इस दौरान उनमें हाथापाई हो गई। एक पुलिसकर्मी ने मुकेश को ऐसा दबोचा की करीब 44 डिग्री सेल्सियस के तापमान वाली दोपहरी में उसका सिर जमीन पर टिकाकर अपना घुटना उस पर रख दिया। राह चलते दो और तमाशबीनों ने भी मुकेश को दबोचने में पुलिस की मदद की। इसके बावजूद वह व्यक्ति उनके काबू नहीं आया और पुलिसकर्मी पर घूंसे बरसाता रहा। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे दबोच कर पीटा।
 
घटना के बाद पुलिस मुकेश को देवनगर थाने लेकर पहुंची और उसके खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने के प्रयास का मामला दर्ज किया। देवनगर थानाधिकारी सोमकरण चारण ने बताया कि मुकेश के खिलाफ पुलिस के साथ मारपीट करने पर राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »