28 Mar 2024, 22:40:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक में प्लाज्मा थेरेपी के बाद कोरोना मरीज ठीक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 6:42PM | Updated Date: Jun 5 2020 6:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में विक्टोरिया अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमित एक महिला मरीज को प्लाज्मा थेरेपी देने के बाद उसकी हालत में काफी सुधार हुआ है और बाद में उसे  आईसीयू से शुक्रवार को वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के आधार पर महिला को तेज बुखार होने के कारण  अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह मधुमेह से भी पीड़ति है। पीड़ि‍त महिला को 27 मई को प्लाज्मा थेरेपी दी गई और इसके बाद उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ। महिला को दो जून को ऑक्सीजन मशीन पर रखा गया था जिसे हटा लिया गया और कल उसे निम्न प्रवाह ऑक्सीजन पर रखा गया और बाद में वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया।
 
बीएमसीआरआई के डीन सी आर जयंती ने कहा महिला मरीज के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि उसे जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। जयंती ने कहा मरीज की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और हम इससे आश्वस्त हैं। हमें उसके पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद है और उसकी हालत पर नजर रख रहे हैं। इससे पहले कर्नाटक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, हुब्बली में 65 वर्षीय पुरुष मरीज  प्लाज्मा थेरेपी देने के बाद ठीक हो गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »