19 Apr 2024, 18:44:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए ट्रम्प ने कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 10:33AM | Updated Date: Jun 5 2020 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण बुरी तरह से प्रभावित देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और अन्य गतिविधियों को जल्द मंजूरी मिले इसके लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। ट्रम्प ने कहा, ‘‘ मैं राष्ट्रीय आपातकाल और इसके आर्थिक परिणामों के सभी मुद्दों का हल करने के लिए मौजूदा कानूनी अधिकारों का उपयोग करना जारी रखूंगा।
 
इस कार्यकारी आदेश के तहत संघीय सरकार के श्रम, कृषि, सैन्य इंजीनियरिंग और अन्य विभागों के प्रमुखों को अपनी शक्तियों का प्रयोग कर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में हो रही देरी को समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए संबंधित विभागों के प्रमुखों को 30 दिनों के भीतर उन परियोजनाओं की रिपोर्ट देनी होगी जिन्हें मंजूरी दी गयी है। गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण अमेरिका में 4.3 करोड़ लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »