28 Mar 2024, 15:54:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना से 66.22 लाख लोग संक्रमित, 3.91 लाख की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 10:24AM | Updated Date: Jun 5 2020 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) से  दुनिया भर में अब तक 66.22 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 3.91 लाख से अधिक  की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं  इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) के  ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस  से दुनिया भर में अब तक 66,22,111 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 3,90,740 लोगों  की मृत्यु हो चुकी है। इस वायरस से संक्रमित 2,846,059 मरीज ठीक हो चुके  हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका विश्व भर में  पहले और ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है।
 
दूसरी तरफ इस महामारी  से हुई मौतों के आंकड़ों के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे और ब्राजील तीसरे क्रम पर है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के  रिकॉर्ड 9851 नये मामले दर्ज किये गये हैं और अब कुल कोरोना संक्रमितों की  संख्या 2,26,770 हो गई है। वही इस दौरान 273 लोगों की मृत्यु होने से  मृतकों की संख्या बढ़कर 6348 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 110,960 सक्रिय मामले हैं, जबकि 109,462 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब  हुए हैं।
 
विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना महामारी  से अब तक 18,72,528 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,08,208 लोगों की मृत्यु  हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 614,941 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और  34,021 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता  ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 4,41,108 लोग प्रभावित हुए हैं  तथा 5384 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में भी इस संक्रमण के कारण हालात  लगातार खराब होते जा रहे हैं।
 
यहां अब तक इस महामारी से 2,83,075 लोग  संक्रमित हुए हैं तथा 39,987 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। यूरोपीय देश  इटली में इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक इसके कारण 33,689  लोगों की मौत हुई है और 2,34,013 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। स्पेन में अब  तक 2,40,660 लोग संक्रमित हुए है जबकि 27,133 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक  महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 83,027 लोग संक्रमित हुए हैं  और 4634 लोगों की मृत्यु हुई है।
 
यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस  जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1,89,569 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,065 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में  कोरोना वायरस से 1,82,764 लोग संक्रमित हुए हैं और 8581 लोगों की मौत हुई  है। तुर्की में कोरोना से अब तक 1,67,410 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4630  लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी  देश ईरान में 1,64,270 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 8071 लोगों की इसके कारण  मौत हुई है। मेक्सिको में 12545, बेल्जियम में 9548, कनाडा में 7637,  नीदरलैंड में 5990, पेरू में 5031, स्वीडन में 4562, इक्वाडोर में 3486,  स्विट्जरलैंड में 1920, आयरलैंड में 1664 और पुर्तगाल में 1455 लोगों की  मौत हुई है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब  तक  86,931  लोग संक्रमित हुए हैं तथा 1770 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »