17 Apr 2024, 02:08:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जौनपुर में वायुसेना हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, गांव में मचा हड़कंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 7:07PM | Updated Date: Jun 4 2020 7:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के सतहरिया ओद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक हेलीकॉप्टर ने इमरजेंसी लैंडिंग की। एक कोल्ड स्टोरेज के पास संपर्क मार्ग नंबर सात पर अचानक हेलीकॉप्टर उतरने से हड़कंप मच गया। करीब दस मिनट तक हेलीकॉप्टर यहां रुका रहा। जब तक लोग कुछ समझ पाते हेलीकॉप्टर फिर से हवा में उड़ गया।
 
मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों से पूछताछ की और लौट गए। हेलीकॉप्टर कहां से और किधर जा रहा था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि मौसम की खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। इस बाबत एसडीएम अमिताभ यादव ने इससे अनभिज्ञता जताई। वहीं प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर सत्यप्रकाश सिंह का कहना था कि मौसम की खराबी के कारण हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। तस्वीर व वीडियो में वह सेना का हेलीकॉप्टर प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों से सूचना पाकर हम लोग मौके पर पहुंचे, मगर उससे पहले ही हेलीकॉप्टर उड़ गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »