19 Mar 2024, 10:57:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 2 लाख के पार, 9304 नए मामले, 6075 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 11:50AM | Updated Date: Jun 4 2020 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब दो लाख 16 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9304 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक का सबसे ज्यादा बढ़ोतरी का आंकड़ा है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर दो लाख 16 हजार 919 पर पहुंच गई है।
 
वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 260 मौतें दर्ज हुई हैं। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6075 तक पहुंच गई है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 106737 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3803 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में 104107 कुल मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
 
अंडमान और निकोबार- 33, आंध्रप्रदेश में 4080(+82), अरुणाचल प्रदेश-38(+16), असम- 1672(+189), बिहार- 4390(+235), चंडीगढ़-301, छत्तीसगढ़- 668 (+104), दिल्ली- 23,645 (+1513), दादरा नगर हवेली -8(+4), गोवा -79, गुजरात- 18100 (+483), हरियाणा-2945 (+293), हिमाचल प्रदेश- 359 (+14), झारखंड- 752(+40), कर्नाटक- 4063 (+267), केरल -1494(+82), मध्यप्रदेश- 8588(+168), महाराष्ट्र- 74860 (+2560), मणिपुर-118(+29), मिजोरम-14(+2), मेघालय-33(+5), नगालैंड-58(+9), ओडिशा- 2388 (+143), पुदुचेरी- 82, पंजाब- 2376 (+34), राजस्थान- 9652(+279), सिक्किम- 2(+1), तमिलनाडु- 25,872(+1286), तेलंगाना- 3020(+129), त्रिपुरा-468, जम्मू-कश्मीर-2857(+139), लद्दाख-90(+9), उत्तरप्रदेश में 8729(+368), उत्तराखंड -1085(+42), पश्चिम बंगाल में 6508(+340) मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »