18 Apr 2024, 19:19:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मौसम अलर्ट: देश के कई हिस्सों में बहुत तेज बारिश के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2020 9:15PM | Updated Date: Jun 3 2020 9:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। उत्तर कोंकण, मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ जिलों और उत्तर मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तेज से बहुत तेज और अलग-अलग स्थानों पर अतिवृष्टि होने का अनुमान है जबकि दक्षिण कोंकण, गोवा,रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग, दक्षिण गुजरात के (वलसाड, नवसारी, डांग, दमन, दादरा और नगर हवेली, सूरत जिले), असम , मेघालय, तटीय कर्नाटक,माहे  और केरल  में अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा  हो सकती है  मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, पूर्वी राजस्थान,  पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी वर्षा होने के आसार हैं।
 
राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति की हवा और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट -बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज गति की हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है। 
 
छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ ही बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर और कर्नाटक के कुछ हिस्सों और केरल और कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं। अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी,  कराईकल और दक्षिण खाड़ी के कुछ और हिस्से में भी मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल है। दिन का तापमान सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों तथा असम और मेघालय के शेष हिस्सों में सामान्य से ऊपर रहा।
 
डिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से बहुत नीचे दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।
 
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, गुजरात , तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तथा  पश्चिम राजस्थान के शेष हिस्सों में  तापमान सामान्य से नीचे रहा   सौराष्ट्र और कच्छ के सुरेन्द्रनगर में सबसे अधिक तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्व मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश , यनम, सौराष्ट्र,  कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल , ओडिशा, उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर  मंगलवार को 20.30 बजे से बुधवार को 08.30 बजे तक  बारिश हुयी। दक्षिण पश्चिम मानसून केरल और माहे पर सक्रिय रहा।
 
तटीय पूर्वी मध्य अरब सागर के साथ ही तटीय उत्तर महाराष्ट्र , रायगढ़, मुंबई और आसपास  ठाणे में  100-110 किमी प्रति घंटे की गति से हवाका असर रहा जिसकी गति 120 किमी प्रति घंटे तक पहुँच गयी। रत्नागिरी, पालघर, सिंधुदुर्ग के साथ साथ  ठाणे के शेष क्षेत्रों में 85-95 किमी प्रति घंटे की तेज गति से चलने वाली हवा की गति 105 किमी प्रति घंटे तक बढ़ गयी। वलसाड, गुजरात के नवसारी जिले, दमन, दादरा और नगर हवेली और उत्तर-पूर्वी अरब सागर में 60-80 किमी प्रति घंटे की तेज गति की हवा की गति बढ़ कर 90 किमी प्रति घंटे तक पहुँच गयी।
 
दोपहर तक गुजरात के सूरत और भरूच  में  60-70 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा की गति 80 किमी प्रति घंटे  तक पहुंच गयी। उत्तर पूर्व अरब सागर  और  दक्षिण गुजरात  के शेष हिस्सों, पूर्व-मध्य अरब सागर के साथ-साथ  तटीय कर्नाटक-गोवा में  50-60 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चली। पूर्वी मध्य अरब सागर के साथ-साथ महाराष्ट्र-गोवा तटों पर और उत्तर-पूर्व अरब सागर के साथ-साथ और दक्षिण गुजरात तट में बुधवार शाम तक  स्थिति भयावह रही।
 
पूर्व- मध्य और उत्तर-पूर्व अरब सागरके साथ कर्नाटक-गोवा-महाराष्ट्र-दक्षिण गुजरात के तटों पर मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान नहीं जाने की सलाह दी गयी है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर ,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में  गंगा  के  तटवर्ती क्षेत्र, ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर तथा पश्चिम बंगाल के पार्वतीय हिस्से , सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू  कश्मीर, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों  के  साथ  ही  झारखंड, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात  और तमिलनाडु में अलग-थलग स्थानों पर बारिश  हुयी  या  फिर गरज  के  साथ  छींटे पड़े ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »