19 Apr 2024, 17:58:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गुजरात में केमिकल फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 7 लोग मरे, 40 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2020 8:17PM | Updated Date: Jun 3 2020 8:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भरूच। गुजरात में भरूच जिले के दहेज औद्योगिक क्षेत्र में आज एक रसायन कंपनी के रियेक्टर में विस्फोट होने और आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी तथा 40 अन्य घायल हो गये। एसपी राजेन्द्रसिंह चूडासमा ने यूएनआई को बताया कि दहेज जीआइडीसी स्थित यशवस्वी केमिकल प्राइवेट लिमिटेड में यह दुर्घटना हुई। अब तक सात शव बरामद किये गये हैं। 40 घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच जिला प्रशासन ने घटना के मद्देनजर पूरे इलाके को सील कर दिया है।
 
ज्ञातव्य है कि इस कंपनी में दर्जनों तरह के रसायन बनाये जाते हैं। विस्फोट की आवाज बहुत दूर तक सुनायी दी। इसके बाद लगी आग के चलते धुंए का बड़ा गुबार उठ गया। कंपनी में विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि लखीगाम और लुवारा सहित आसपास के गांवों में मकानों में दरारें आ गईं। साथ ही कई गाड़ियों की खिड़कियां भी चकनाचूर हो गईं। कंपनी में आग लगने की सूचना मिलने पर आसपास की कंपनियों के जवान मौके पर पहुंचे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »