28 Mar 2024, 14:52:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

13 साल के लड़के ने नहीं किया सेक्‍स तो महिला ने जला दिया उसका...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2020 12:10AM | Updated Date: Jun 2 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नोएडा के बादलपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक महिला से जब लड़के ने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया तो उसने चिमटा गरम कर उस लड़के का प्राइवेट पार्ट जला दिया। जी हाँ, इस अमानवीय व्यवहार की घटना ने सभी को हैरान कर दिया। 
 
इस मामले में वह लड़का केवल 13 साल का है और जब उसने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो महिला ने उसके प्राइवेट पार्ट को जला दिया। वहीं बादलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि महिला अपने पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय नाबालिग छात्र को पांच अक्टूबर को अगवा कर अपने घर के अंदर ले गई थी और वहीं उसने किशोर से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। इस दौरान महिला ने अपनी साड़ी उतार दी और ब्लाउज भी खोल दिए लेकिन बच्चे ने मना कर दिया जिससे वह सकपका गई और उसने लोहे का चिमटा गरम कर उसके प्राइवेट पार्ट को जला दिया।
 
वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र की मां ने बीते मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अब इलाके में हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। सभी लोग बस इसी हादसे की चर्चा कर रहे हैं और अपने बच्चों को घर से बाहर ना निकलने के लिए कह रहे हैं। सभी का एक ही सवाल है कि आखिर कोई महिला इतने छोटे बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार कैसे कर सकती है..?
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »