29 Mar 2024, 17:39:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्रधानमंत्री ने तोड़ा लॉकडाउन का नियम, भरना पड़ा डबल जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2020 12:03AM | Updated Date: Jun 2 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रोमानिया के प्रधानमंत्री लुडोविक ओरबान को लॉकडाउन तोड़ना इनता महंगा पड़ा कि उनको जुर्माना भरना पड़ गया। हाल ही में उन्हें सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करते देखा गया जिसके बाद उन्हें जुर्माना भरना पड़ा। लुडोविक मंत्रियों के बीच बिना सामाजिक दूरी बनाए सिगरेट और शराब पीते हुए नजर आए। उनकी यह तस्वीर वहां सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद अपने ही बनाए कानून को तोड़ने पर प्रधानमंत्री लुडोविक को भारतीय मुद्रा के मुताबिक 45 हजार रुपये का दोहरा जुर्माना भरना पड़ा। जानकारी के मुताबिक यह तस्वीर प्रधानमंत्री लुडोविक के जन्मदिन पर 25 मई को ली गई थी जिसमें वो मंत्रियों के बीच सिगरेट और शराब पीते नजर आ रहे थे। उन्होंने सार्वजनिक जगह पर मास्क भी नहीं पहना था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »