29 Mar 2024, 20:17:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

युवा एवं महिलाएं अपनी प्रतिभा से अर्थव्यवस्था को कर सकते हैं पुनर्जीवित : मिश्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 4:32PM | Updated Date: May 30 2020 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने युवाओं और महिलाओं का आहृान करते हुए कहा है कि वे आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का मुकाबला एवं नवाचार कर अपनी प्रतिभा के दम पर अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित कर सकते हैं। मिश्र शनिवार को यहां राजभवन से वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से कोविड-19 के दौरान समाज की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में युवाओं और महिलाओं की भूमिका पर वेबीनार को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को लाकडाउन, घर पर रहकर और सामाजिक दूरी की पालना से ही मात दिया जा सकता है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं का आहृान किया कि वे आत्म विश्वास के साथ चुनौतियों का मुकाबला और नवाचार करें।
 
उन्होंने कहा कि युवा और महिलाएं अपनी प्रतिभा के दम पर अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित कर सकते हैं। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए लोगों का आहृान किया। उन्होंने कहा कि हम जिस वैश्विक स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहे हैं, वह समाज के सभी हिस्सों को प्रभावित कर रहा है। जीवन और आजीविका को बदल रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लेकर सभी प्रकार के संकटों में, युवा नेतृत्व वाले संगठन हर जरूरत का जवाब देने के लिए तत्पर रहते हैं।
 
ऐसा ही अब कोविड-19 महामारी के दौरान भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी का प्रभाव पूरे समाज पर होंगे, जिनमें युवा  और महिलाएं भी शामिल होंगी, जिनका डटकर सभी को मिल जुलकर मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि युवा नये उल्लास  और दृढ विश्वास के साथ कम पूंजी से कार्य आरम्भ करें। कार्य में कौशल दक्ष बनें। मिश्र ने एक प्रश्न के जबाब में कहा कि शिक्षा पर कोरोना का प्रभाव आया है। अब शिक्षा को आनलाइन करना होगा।
 
एक अन्य प्रश्न के जबाब में राज्यपाल ने कहा कि अब लोगों की सोच बदली है। लोग स्वस्थ रहने के लिए योग, व्यायाम के साथ दिनचर्या को व्यवस्थित बना रहे है। इस अवसर पर भारतीय उद्योग परिसंध की महिला विंग की अघ्यक्ष किरण पोददार ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नये सिरे से रणनीति बनाई जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »