28 Mar 2024, 22:03:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन, की गोलीबारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 1:00PM | Updated Date: May 30 2020 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अकारण गोलीबारी कर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि सुबह लगभग 10 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से भारी गोलीबारी की। भारतीय सेना ने गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई कर रही है।’’ अब तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »