19 Mar 2024, 09:24:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में बोको हराम के चंगुल से 241 लोग आजाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:25AM | Updated Date: May 30 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लागोस। नाइजीरियाई सेना ने देश के उत्तर-पूर्वी राज्य बोर्नियो में आतंकवादी समूह बोको हराम के चंगुल से 241 लोगों को आजाद कराया है। रक्षा मुख्यालय के प्रवक्ता जॉन एनेंचे ने गुरुवार को बताया कि बोको हराम द्वारा बंधक बनाये गये लोगों में 105 महिलाएं और 136 बच्चे शामिल थे। बंधकों को रविवार को सेना के एक अभियान के दौरान मुडु शहर में आजाद कराया गया। उन्होंने बताया कि आजाद कराये गये लोगों को वर्तमान में चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। एनेंचे ने बताया कि अभियान में सेना ने बोको हराम के 12 आतंकवादियों को भी मार गिराया है और इस दौरान सेना को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »