20 Apr 2024, 02:26:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए पाकिस्तान दोषी फिर कश्मीरियों को दंड क्यों : उमर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2020 2:19PM | Updated Date: May 28 2020 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में 4-जी इंटरनेट सेवा बहाल नहीं किये जाने के लिए सरकार पर हमला करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष एवं  पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सवाल उठाया कि जब केंद्र आतंकवाद और  राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए पाकिस्तान पर दोष मढ़ता है तो यहां के  लोगों को क्यों दंडित किया जा रहा है। अब्दुल्ला ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कहा, ‘‘केंद्र इन सबके  लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराता है। ऐसे में उन हालातों के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों को क्यों दंडित किया जा रहा है जो हमारे नियंत्रण से बाहर है और जिनके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कृत्य कश्मीर के लोगों के नियंत्रण से बाहर हैं। इसके बावजूद यहां के लोगों को दंड दिया जा रहा है।  यहां लोकतंत्र नहीं है , ना ही  जमीनी स्तर पर कोई बड़ी आर्थिक एवं विकासपरक गतिविधियां है और जम्मू कश्मीर  प्रशासन ने राज्य में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था को भी स्वीकारा है। दस  महीने का रिपोर्ट कार्ड भी असरदार नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »