25 Apr 2024, 04:15:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिमाचल में अंधड़, ओलावृष्टि व बारिश के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 7:31PM | Updated Date: May 25 2020 7:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 27 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से गर्मी से राहत के आसार हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में गर्मी के प्रकोप के बीच लोग बादलों के बरसने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले चार-पांच दिनों से राज्य में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री पार कर गया है और दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार को भी पूरे प्रदेश में गर्मी का रौद्र रूप देखा गया।
 
मौसम केन्द्र के अनुसार 28 मई से 31 मई तक समूचे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। मैदानी व मध्यपर्वतीय इलाकों में आने वाले 10 जिलों में 28 व 29 मई को अंधड़ व बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है। इसकी पुष्टि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिलों को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में 28 व 29 मई को बिजली कड़कने व अंधड़ चलने के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
 
मौसम विभाग के अनुसार उना राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान  42.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  बीते कल वहां पारा 42 डिग्री था। इसके अलावा बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40, हमीरपुर में 39.8, सुंदरनगर में 38.4, कांगड़ा में 37.5, नाहन में 37.3, चंबा में 35.9, भुंतर और सोलन में 35.5, धर्मशाला में 31.8, शिमला में 28.1, कल्पा में 24.4, डल्हौजी में 23.2 और केलांग का पारा 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »