23 Apr 2024, 16:14:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना - पत्‍नी ने पति का शव लेने से किया इंकार, बेटी ने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2020 12:03AM | Updated Date: Apr 10 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 मुंबई। पूरी दुनिया में कोरोना का कहर मचा हुआ है। वही इस बीच  कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद पत्‍नी पति का शव लेने से इंकार कर देती है।  कोरोना से संक्रमित नगर निगम के पूर्व एडिशनल कमिश्‍नर जसविंदर सिंह की अमृतसर के गुरुनानक देव अस्‍पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।  सेवनिवृत्त जसविंदर सिंह को कुछ दिन पहले ही अस्‍पताल में दाखिल करवाया गया था।  पूर्व एडीसी के निधन के बाद प्रशासन ने उनके परिजनों से फोन पर संपर्क किया, लेकिन किसी ने शव ले जाने के लिए कोई उत्‍तर नहीं दिया।
 
इसके बाद एसडीएम ने एमबीबीएस कर रही जसविंदर सिंह की बेटी से फोन पर संपर्क किया लकिन उसने भी शव लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद जिलाधिकारी शिवदुलार सिंह के आदेश पर प्रशासन ने उनका अंतिम संस्‍कार कर किया।  रिश्‍तों को शर्मसार करने वाली इसे बड़ी बात और क्‍या होगी कि जिस परिवार के जसविंदर सिंह जीते रहे उन्‍हीं को उनके अपनों ने नहीं बल्कि पटवारियों और निगम कर्मचारियों ने कंधा और मुखाग्नि दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »