28 Mar 2024, 14:06:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लॉकडाउन पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, अब इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगी छूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 12:51PM | Updated Date: Apr 7 2020 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना महामारी को देखते हुए देश भर में लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से किसानों को हो रही परेशानी और भावी खाद्य संकट को देखते हुए सरकार ने खेती-किसानी को लेकर बड़ी राहत दी है। सरकार के ताजा आदेश के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान कृषि में काम आने वाली मशीनरी तथा कलपुर्जों की दुकान को बंदी के दायरे से बाहर रखा गया है अर्थात इन वस्तुओं की दुकानें खुल सकेंगी। छूट में आपूर्तिकर्ता को भी शामिल किया गया है।

गृहमंत्रालय के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, किसानों को समस्या नी न हो और खाद्यान की कमी नहीं हो इसके लिए सरकार ने फैसला किया है कि कृषि के काम आने वाले उपकरणों की दुकानों को लॉकडाउन से रियायत मिलेगी। हाइवे पर ट्रकों की मुरम्मत करने वाले गैराज तथा पेट्रोल पंपों को भी शुरू किया जाएगा। इसी तरह चाय बागान जो बंद हो गए थे उन्हें 50 फीसदी कर्मचारी रखते हुए काम करने की रियायत दी गई है। ज्ञात हो कि लॉकडाउन के बाद चाय बागान में कामकाज बंद हो गया था।

गृह मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि विभिन्न राज्यों से और जिला मुख्यालय से यह फीडबैक मिल रही थी कि कृषि संबंधी कलपुर्जों की दुकाने बंद होने की वजह से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए ही किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »