29 Mar 2024, 15:03:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

15,000 से अधिक मौतों के बाद इटली को थोड़ी राहत, ये उपाय कर गया काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 12:09AM | Updated Date: Apr 7 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर मचा रखा है। हालांकि इटली के लिए अब थोड़ी राहत की खबर है। यहां कोरोना वायरस का प्रभाव कम होता नजर आ रहा है। शनिवार को यहां कोरोना से 681 लोगों की मौत हुई है, लेकिन ये दुनिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए थोड़ा सुकूनदेह है।
 
इटली में लॉकडाउन शुक्रवार 3 अप्रैल को खत्म होना था, लेकिन इसे 12 अप्रैल के बाद तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि उत्तर से लेकर दक्षिण इलाके तक में लोग लॉकडाउन के जल्द खत्म होने को लेकर प्रति काफी उत्साहित हैं। क्योंकि लॉकडाउन के दौरान उठाए गए सख्त कदमों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।
 
इटली में आम लोगों की सुरक्षा करने वाले सिविल प्रोटेक्शन डिविजन के मुताबिक देश में ऐसे मरीजों की संख्या में पहली बार कमी देखने को मिली है, जिनका इलाज इंटेंसिव केयर यूनिट में चल रहा है। इटली के सिविल प्रोटेक्शन डिविजन के प्रमुख एंजेलो बोर्रेली ने मीडिया को बताया है कि शुक्रवार को इटली के अस्पतालों में क्रिटिकल मरीजों की संख्या 4,068 थी जो शनिवार को कम होकर 3,994 हो गई है।
 
उन्होंने कहा- यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण डेटा है क्योंकि पहली बार ऐसा हुआ है जब क्रिटिकल मरीजों की संख्या कम हुई है। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि इससे हमारे अस्पतालों को थोड़ी राहत मिलेगी। उन्हें सांस लेने का मौका मिलेगा। जब से हम लोगों ने आपातकालीन स्थितियों को देखा है तब से पहली बार क्रिटिकल मरीजों की संख्या में कमी आयी है।
 
इटली में नए संक्रमण के मामलों में भी कमी देखने को मिल रही है. शनिवार को इटली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,886 नए मामले सामने आए हैं। मौजूदा समय में इटली में कोरोना वायरस की चपेट में 88,274 एक्टिव मरीज हैं। इसके अलावा 20,996 मरीज़ इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »