29 Mar 2024, 11:10:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना संक्रमण के लिए बेवजह समुदाय विशेष को निशाना बनाना ठीक नहीं : पवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 7:26PM | Updated Date: Apr 6 2020 7:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने पूछा कि निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के आयोजन की अनुमति किसने दी थी। ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम देश में कोरोना प्रसार के बड़े केंद्र के रूप में उभरा है। पवार ने फेसबुक पर लोगों के साथ लाइव संवाद में कहा था कि महाराष्ट्र सरकार ने इससे पहले यहां इस तरह के आयोजन की अनुमति नहीं दी थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले महाराष्ट्र में ऐसी ही दो बड़ी सभाएं- एक मुंबई के पास और दूसरी सोलापुर जिले में प्रस्तावित थी।
 
पवार ने कहा मुंबई के पास वाले कार्यक्रम के लिए अनुमति पहले ही नहीं दी गई, जबकि पुलिस ने राज्य की ओर से जारी परामर्श का उल्लंघन करने के लिए सोलापुर कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उन्होंने पूछा अगर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ऐसे फैसले ले सकते हैं, तो दिल्ली में इसी तरह के कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से इनकार क्यों नहीं किया गया और किसने इसके लिए मंजूरी दी?
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »