28 Mar 2024, 23:39:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

झारखंड : चाईबासा में लगा अनोखा कोरोना सैंपल कलेक्शन बूथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 5:49PM | Updated Date: Apr 6 2020 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना वायरस से जंग में जहां एक ओर चिकित्सक आवश्यक उपकरण की कमी झेल रहे हैं, वहीं झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के सदर अस्पताल परिसर में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए अनोखे 'कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर' की स्थापना की गई है। यह केबिननुमा केंद्र ना केवल सुरक्षित है, बल्कि सस्ता भी है।
 
पश्चिम सिंहभूम के उप-विकास आयुक्त (डीडीसी) आदित्य रंजन ने अपने अन्य इंजीनियर मित्रों की मदद से इस तकनीक को अपने घर पर ही विकसित किया है। इस तकनीक के परीक्षण के बाद इसे सदर अस्पताल परिसर में स्थापित किया गया है। डीडीसी का दावा है कि यह देश का पहला इस तरह का केंद्र होगा।
 
आदित्य रंजन ने बताया कि एल्युमीनियम शीट से तैयार यह बूथ पूरी तरह से 'एयर टाइट' है, यानि इसमें हवा अंदर-बाहर नहीं जा सकती। स्वास्थ्यकर्मी इसके अंदर बैठकर ग्लव्स पहनकर कोरोना के संदिग्ध मरीज का सैंपल ले सकेंगे। उन्होंने कहा, इस कैबिन में एक स्वास्थ्यकर्मी के 20 मिनट तक रहने की व्यवस्था की गई है। सबसे खास बात यह है कि स्वास्थ्यकर्मी को संदिग्ध मरीज के सैंपल लेते समय पर्सनल प्रोटेक्शन किट (पीपीई) पहनने की भी आवश्यकता नहीं होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »