नई दिल्ली। सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया का एक विमान चीन से 19 टन से ज्यादा अनिवार्य चिकित्सा उपकरण लेकर आज तड़के दिल्ली पहुँचा। चीन से जरूरी चिकित्सा सामग्री के आयात के लिए एयर इंडिया ने 'एयरोब्रिज' स्थापित किया है। इसी के तहत आज पहली उड़ान शंघाई से 19,416 किलोग्राम चिकित्सा उपकरण लेकर दिल्ली पहुँची है। उड़ान संख्या एआई 349 आज तड़के 4.50 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी। भारत ने चिकित्सा उपकरणों के आयात के लिए शंघाई तथा हांगकांग से और विमानों के परिचालन की अनुमति माँगी है।